लेटेस्ट न्यूज़

Surya Gochar 2026: सूर्य के वृषभ राशि में आते ही बनेगा खतरनाक योग, इन 6 राशियों पर मंडरा रहा है संकट

15 मई से सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसके साथ राहु-केतु का विशेष केंद्रीय योग भी बनेगा. ज्योतिष के अनुसार इस ग्रह स्थिति का प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

15 मई से सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य के इस गोचर के साथ राहु और केतु का विशेष केंद्रीय योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में काफी प्रभावशाली माना जाता है. इस स्थिति में सूर्य पर राहु और केतु दोनों की छाया पड़ने वाली है, जिसका असर कई राशियों पर दिखाई दे सकता है.
 

2

2/8

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वृषभ राशि में सूर्य के प्रवेश के समय सिंह राशि में केतु और कुंभ राशि में राहु मौजूद रहेंगे. इस वजह से कुछ राशियों को अगले एक महीने तक विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
 

3

3/8

मेष राशि के लोगों को धन और निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी रखनी होगी. पैसों के लेन-देन में छोटी गलती भी नुकसान पहुंचा सकती है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जैसे सिरदर्द, आंखों में दिक्कत या चोट लगने की संभावना बनी रह सकती है. इस दौरान जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. उपाय के तौर पर प्रतिदिन सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ माना गया है.
 

4

4/8

मिथुन राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में दबाव बढ़ सकता है. पुराने कर्ज चुकाने में खर्च अधिक हो सकता है और अनावश्यक यात्राओं से नुकसान होने की आशंका है. 15 मई से 15 जून के बीच यात्रा और करियर से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है. रविवार के दिन गुड़ का दान करना लाभकारी माना गया है.
 

5

5/8

कन्या राशि के जातकों को अगले कुछ समय तक अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत होगी. दुर्घटना या चोट लगने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. बच्चों के स्वास्थ्य या करियर को लेकर चिंता बढ़ सकती है. नौकरी या व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना बेहतर रहेगा. रविवार को गुड़ दान करना शुभ फल दे सकता है.
 

6

6/8

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर करियर और स्वास्थ्य दोनों मामलों में सावधानी का संकेत दे रहा है. नौकरी में छोटी गलतियां भी परेशानी बढ़ा सकती हैं. आंखों से जुड़ी दिक्कतें, चोट या पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं. प्रतिदिन सूर्य मंत्र का जाप करना लाभदायक माना गया है.
 

7

7/8

मकर राशि के लोगों को वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. स्वास्थ्य और पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं. करियर में किसी नए प्रयोग या जोखिम से बचने की सलाह दी गई है. रोज सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाना सकारात्मक परिणाम दे सकता है.
 

8

8/8

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. पढ़ाई और काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है. रोज सुबह “ॐ आदित्याय नमः” मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है.

follow whatsapp