UPTak Baithak Logo

सूर्य का मघा नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों की जागेगी सोई किस्मत, करियर और धन में होगा बड़ा उछाल!

Surya Nakshatra Gochar 2026: सूर्य ने अगस्त 2026 में अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर केतु के मघा नक्षत्र में गोचर कर लिया है. ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, नेतृत्व और पिता का कारक माना जाता है. मघा नक्षत्र में सूर्य का यह बदलाव 4 राशियों के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य ने अगस्त 2026 में अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने के साथ ही मघा नक्षत्र में गोचर कर लिया है. मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं जिसका सीधा संबंध पितरों, प्रतिष्ठा और अधिकार से होता है. सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. लेकिन 4 भाग्यशाली राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में बंपर लाभ मिलने वाला है.
 

2

2/7

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर वरदान साबित हो सकता है. आपके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी. नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. वहीं व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी नई डील लग सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
 

3

3/7

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी रहने वाला है. आय के नए स्रोत बनेंगे और लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. नए लोगों से हुई मुलाकात भविष्य में बड़ा मुनाफा दिलाएगी.अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके काम को नई पहचान मिलेगी और कारोबारी अपनी नई रणनीतियों से अच्छा लाभ कमाएंगे.
 

4

4/7

चूंकि सूर्य सिंह राशि के ही स्वामी हैं इसलिए मघा नक्षत्र में गोचर सिंह राशि वालों की नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देगा. कार्यक्षेत्र में आपकी बात और निर्णयों को विशेष महत्व मिलेगा.प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय बेहद अनुकूल है. सफलता के नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे.
 

5

5/7

धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं तो आपके काम की सराहना होगी. इसके अलावा प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

6

6/7

ज्योतिष के अनुसार, केतु के मघा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश व्यक्ति के भीतर अपने अधिकार और पहचान को मजबूत करने की इच्छा जगाता है. यह समय परंपराओं और पितरों के आशीर्वाद से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में जो लोग अपने काम में ईमानदारी से मेहनत करते हैं उन्हें समाज में बड़ी प्रतिष्ठा हासिल होती है.
 

7

7/7

सूर्य के इस गोचर के दौरान शुभ फल प्राप्त करने के लिए रोजाना सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें. इसके साथ ही रविवार के दिन 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें या 'आदित्य हृदय स्तोत्र' का पाठ करें. ध्यान रहे किसी भी बड़े वित्तीय या करियर से जुड़े फैसले के लिए अपनी व्यक्तिगत जन्मकुंडली का विश्लेषण जरूर करवाएं.