चांदी ऑल टाइम हाई से 1.60 लाख रुपये सस्ती, जानें सिल्वर और 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट
सोने-चांदी की कीमतों में लौटी रौनक! रिकॉर्ड गिरावट के बाद चांदी ₹8,290 और सोना ₹1,633 हुआ महंगा. जानें अपने ऑल टाइम हाई से अब भी कितना सस्ता मिल रहा है गोल्ड और सिल्वर.
ADVERTISEMENT

1/8
सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. 29 जनवरी को अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर को छूने के बाद दोनों कीमती धातुएं क्रैश हो गई थीं. हालांकि, बुधवार को बाजार खुलते ही कीमतों में एक बार फिर से रिकवरी और तेजी देखने को मिली है.

2/8
बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई. 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी अपने पिछले बंद भाव 2,52,548 रुपये से उछलकर सीधे 2,60,838 रुपये के स्तर पर पहुंच गई. यानी एक झटके में चांदी 8,290 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई.

3/8
भले ही चांदी के भाव बुधवार को बढ़े हैं, लेकिन अगर हम इसके 'ऑल टाइम हाई' से तुलना करें, तो यह अभी भी बहुत सस्ती मिल रही है. 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये का ऐतिहासिक स्तर छुआ था. उस मुकाबले चांदी आज भी करीब 1,59,210 रुपये प्रति किलो सस्ती बिक रही है.

4/8
बीते 29 जनवरी का दिन सर्राफा बाजार के इतिहास में दर्ज हो गया था. चांदी ने तूफानी रफ्तार से भागते हुए पहली बार 4 लाख रुपये का आंकड़ा पार किया था. लेकिन उस रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद कीमतों में भारी गिरावट (Silver Price Crash) का सिलसिला शुरू हो गया, जो अब जाकर कुछ थमता दिख रहा है.

5/8
चांदी के साथ-साथ सोने के भाव में भी बुधवार को सुधार देखा गया. MCX पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना ओपनिंग के साथ ही 1,633 रुपये चढ़ गया. मंगलवार को सोना 1,56,803 रुपये पर बंद हुआ था, जो बुधवार सुबह उछलकर 1,58,436 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

6/8
सोना भी अपने लाइफ टाइम हाई से फिलहाल काफी नीचे ट्रेड कर रहा है. 29 जनवरी को जब चांदी रिकॉर्ड बना रही थी, तब सोना भी 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. वर्तमान कीमतों के अनुसार, सोना अपने हाई लेवल से अब भी 34,660 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है.

7/8
बाजार के जानकारों का मानना है कि कीमतों में आई यह भारी गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक अवसर हो सकती है. हालांकि, ऊपरी स्तरों से चांदी का 1.60 लाख रुपये टूटना और सोने का 34 हजार से ज्यादा सस्ता होना बाजार में बड़ी उठापटक का संकेत देता है.

8/8
सोना और चांदी हमेशा सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, लेकिन इनमें जोखिम भी शामिल होता है. uptak.in अपने पाठकों को सलाह देता है कि यहां कोई निवेश सलाह नहीं दी गई है. गोल्ड-सिल्वर या ईटीएफ में किसी भी तरह के बड़े निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स और वित्तीय सलाहकारों की राय जरूर लें.











