जब गिरफ्तारी की तलवार लटकी और कोर्ट में हो रही थी गरम बहस उस वक्त ये काम कर रहे थे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Shankaracharya Avimukteshwarananda News: संकट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद! एक तरफ प्रयागराज हाईकोर्ट में पोक्सो केस पर सुनवाई, तो दूसरी तरफ वाराणसी के शिविर में पूजन में लीन शंकराचार्य. क्या मिलेगी राहत?
ADVERTISEMENT

1/7
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों कानूनी चुनौतियों के कारण मुसीबत में फंसे हुए नजर आ रहे हैं.

2/7
पोक्सो केस से जुड़े मामले में आज प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट में शंकराचार्य मामले को लेकर अहम सुनवाई चल रही थी.

3/7
एक तरफ जहां अदालत में कानूनी बहस जारी थी वहीं दूसरी ओर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वाराणसी स्थित अपने शिविर में शरण लिए हुए थे.

4/7
संकट की इस घड़ी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपना पूरा ध्यान भगवान की आराधना और पूजन में था.

5/7
भारी तनाव के बावजूद स्वामी अपने नियमों के पक्के दिखे और शाम 4:45 बजे अपने निर्धारित समय उन्होंने पूजन शुरू किया था.

6/7
तमाम विवादों और अदालती कार्यवाहियों के बीच उन्होंने अपने आध्यात्मिक रूटीन में कोई बदलाव नहीं किया और वे निरंतर पूजन करते रहे.

7/7
जब शंकराचार्य पूजन कर रहे थे तभी हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखने की बात कही. फैसला आने तक गिरफ्तारी नहीं होगी.
