लेटेस्ट न्यूज़

Shani Jayanti 2026: 16 मई को शनि जयंती पर बन रहा है बड़ा ज्योतिषीय संयोग, साढ़ेसाती-ढैय्या से प्रभावित इन राशियों को करना होगा ये काम

शनि जयंती 2026 इस बार 16 मई को मनाई जाएगी, जब शनिदेव मीन राशि में स्थित रहेंगे. इस दौरान मीन, कुंभ और मेष राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, जबकि सिंह और धनु राशि ढैय्या से प्रभावित होंगे.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

इस वर्ष शनि जयंती 16 मई 2026, शनिवार को मनाई जाएगी. इस दिन शनिदेव मीन राशि में स्थित रहेंगे, जिससे ग्रहों की विशेष स्थिति बनेगी और कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अधिक देखने को मिलेगा.
 

2

2/7

ज्योतिष के अनुसार वर्तमान में मीन, कुंभ और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, जबकि सिंह और धनु राशि के जातक शनि की ढैय्या से प्रभावित हैं.
 

3

3/7

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है, जिससे खर्चों में बढ़ोतरी, कार्यों में देरी और मानसिक तनाव जैसी स्थितियां बन सकती हैं. धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी माना गया है.
 

4

4/7

मेष राशि के लिए उपाय के रूप में मंगलवार और शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करने और जरूरतमंदों को काले कपड़े व चप्पल दान करने की सलाह दी गई है.
 

5

5/7

मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे कठिन चरण चल रहा है, जिसमें मेहनत के बावजूद परिणाम देर से मिलते हैं और रिश्तों में तनाव की स्थिति भी बन सकती है.मीन राशि के लिए उपाय के तौर पर शनिवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाना और सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर छाया दान करना शुभ माना गया है.
 

6

6/7

कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, जिसमें धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन आर्थिक और मानसिक दबाव अभी भी बना रह सकता है. 
 

7

7/7

सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है, जिससे कार्यों में बाधाएं, अधिक मेहनत, आर्थिक उतार-चढ़ाव और मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. इन राशियों को शनिवार को शनि देव की पूजा, तेल दीपक और दान करने की सलाह दी गई है.