आज बदली शनि की चाल! साढ़ेसाती-ढैय्या झेल रही इन 3 राशियों की खुल सकती है किस्मत, मिलेंगे बड़े फायदे
21 मार्च को शनि देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां वे 17 अप्रैल तक रहेंगे. इस गोचर का मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है और उन्हें करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
21 मार्च को शाम करीब 4 बजे शनि ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं. इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शनि देव हैं और शनि यहां 17 अप्रैल तक विराजमान रहेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस नक्षत्र परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसका सीधा असर कई राशियों पर पड़ने वाला है.

2/7
ज्योतिषविदों के मुताबिक शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से खास तौर पर तीन राशियों के जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. इनमें से एक राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, जबकि दो राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है, इसलिए यह गोचर इन राशियों के लिए अहम माना जा रहा है.

3/7
मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, लेकिन इस नक्षत्र परिवर्तन से उनके जीवन में चल रही बड़ी परेशानियों में कमी आ सकती है. नौकरी और रोजगार से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. जो लोग नौकरी छोड़कर खुद का व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. साथ ही किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा और मानसिक तनाव व चिंता से राहत मिल सकती है.

4/7
इस अवधि में मेष राशि के जातकों के जीवन में सुख, शांति और प्रेम का वातावरण बनने की संभावना है. पारिवारिक जीवन पहले की तुलना में अधिक संतुलित रहेगा और मन को सुकून देने वाले सकारात्मक अनुभव मिल सकते हैं.

5/7
सिंह राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है, लेकिन शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश आपके लिए शुभ संकेत दे सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है और कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिलने की संभावना भी बन सकती है. प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होने के भी संकेत हैं.

6/7
इस समय सिंह राशि वालों के घर-परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रह सकता है. परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर होगा और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना भी जताई जा रही है.

7/7
धनु राशि पर भी शनि की ढैय्या का प्रभाव चल रहा है. शनि की यह बदलती चाल निवेश से जुड़े नए अवसर ला सकती है, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. दोस्तों के सहयोग से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है और परिवार व रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे. साथ ही जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखने और बातचीत में संयम बरतने की सलाह दी जा रही है.
