लेटेस्ट न्यूज़

30 साल बाद मेष राशि में लौटेंगे शनि, इन राशियों की खुलेगी किस्मत तो इन पर शुरू होगी साढ़ेसाती

साल 2027 में शनि का बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है. 3 जून 2027 को शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुंभ राशि को साढ़ेसाती और सिंह-धनु को ढैय्या से मुक्ति मिलेगी.वहीं, वृषभ, कन्या और मकर राशि पर नया प्रभाव शुरू होगा.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

इन दिनों शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं. लेकिन साल 2027 में एक बड़ा बदलाव होने वाला है. 3 जून 2027 को शनि देव मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का यह गोचर करीब 30 साल बाद मेष राशि में होने जा रहा है.
 

2

2/8

कुंभ राशि वालों के लिए 2027 खुशियों की सौगात लेकर आएगा. जैसे ही शनि मेष राशि में जाएंगे कुंभ राशि के जातकों को शनि की भारी साढ़ेसाती से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा. सालों से चली आ रही मानसिक और आर्थिक परेशानियां दूर होंगी.
 

3

3/8

सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर राहत भरा रहेगा. इन दोनों राशियों पर चल रही शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी. रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और जीवन में छाई नकारात्मकता दूर होने लगेगी.
 

4

4/8

जहां कुछ राशियों को राहत मिलेगी, वहीं वृषभ राशि वालों के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं. 3 जून 2027 से वृषभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा. इन्हें स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
 

5

5/8

शनि के मेष में जाते ही कन्या और मकर राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. इस दौरान इन राशियों को वाद-विवाद से बचना चाहिए और अपने करियर व निवेश पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
 

6

6/8

ज्योतिषियों के अनुसार कुंभ, सिंह और धनु राशि के लिए 2027 प्रगति का वर्ष होगा. आय के नए स्रोत बनेंगे, व्यापार में मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.
 

7

7/8

शनि के प्रतिकूल प्रभाव से बचने का सबसे सटीक उपाय हनुमान जी की पूजा है. शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें. माना जाता है कि हनुमान भक्तों को शनि देव कभी परेशान नहीं करते.
 

7

8/8

शनि के प्रभाव को कम करने के लिए हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। काले तिल, उड़द की दाल का दान करें और असहाय लोगों की मदद करें। याद रखें, अच्छे कर्म ही शनि के प्रकोप से बचाते हैं.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp