'लड़कियों के शौकीन हैं पवन सिंह... आम्रपाली की ये बात सुन गुस्से में पावरस्टार ने दिया ऐसा रिएक्शन
रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और काजल राघवानी जैसे दिग्गजों के बड़े खुलासों से खलबली मच गई है. आम्रपाली के कमेंट पर पवन सिंह के गुस्से से लेकर, निरहुआ की बातों पर आम्रपाली के आंसुओं तक, शो में ड्रामा चरम पर है.
ADVERTISEMENT

1/7
भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज सितारे पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ, रानी चटर्जी और काजल राघवानी एक ही मंच पर नजर आ रहे हैं. इस शो में सितारों की निजी जिंदगी से जुड़े ऐसे-ऐसे राज खुल रहे हैं जिससे फैंस और दर्शक हैरान हैं.

2/7
शो के नए प्रोमो में जब नीलम सिंह और आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के बारे में गॉसिप करते हुए कहा कि 'वह लड़कियों के शौकीन हैं', तो पवन सिंह का पारा चढ़ गया. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि उन्हें ऐसी बातें बिल्कुल पसंद नहीं हैं.

3/7
दूसरे प्रोमो में निरहुआ को होस्ट भारती सिंह के सामने आम्रपाली के नखरों का जिक्र करते देखा गया. निरहुआ की बातें सुनकर आम्रपाली अपने आंसू नहीं रोक पाईं. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस शो के बाद दोनों की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग में दरार आ सकती है.

4/7
फैंस और शो के बाकी कंटेस्टेंट्स द्वारा बार-बार लिंक-अप को लेकर सवाल पूछे जाने पर भी आम्रपाली ने साफ किया कि निरहुआ सिर्फ उनके एक बहुत अच्छे दोस्त हैं. हालांकि प्रोमो में दोनों के बीच का तनाव साफ देखा जा सकता है.

5/7
शो के दौरान काजल राघवानी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन सिंह उन्हें जबरन किस करना चाहते थे और इनकार करने पर गुस्सा होकर सेट छोड़कर चले गए थे.

6/7
अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा कि वह बिना शादी किए मां बनना चाहती हैं. उन्होंने यह भी माना कि उनके इस फैसले से उनका परिवार सख्त नाराज है. लेकिन वह अपने फैसले पर कायम हैं.

7/7
हमेशा अपने टशन और दबंग अंदाज के लिए जाने जाने वाले पवन सिंह भी शो में भावुक दिखे. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी जिंदगी का सच्चा प्यार अधूरा रह गया. शो अपने इन्हीं तीखे ड्रामों के दम पर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.
