Ketu Nakshatra Parivartan 2026: केतु के नक्षत्र परिवर्तन से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दिसंबर तक इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
29 मार्च 2026 से केतु के मघा नक्षत्र में प्रवेश करने के बाद कुछ राशियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है. दिसंबर तक वृषभ, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को खासतौर पर आर्थिक मामलों और मानसिक तनाव को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

1/7
द्रिक पंचांग के मुताबिक 29 मार्च 2026 से केतु ने मघा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है और इसका प्रभाव 5 दिसंबर 2026 तक बना रहेगा. ज्योतिष में केतु को पाप ग्रह की श्रेणी में रखा जाता है, इसलिए इसका गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां पैदा कर सकता है.

2/7
इस अवधि के दौरान आर्थिक मामलों में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. अचानक खर्च बढ़ने या धन हानि होने की संभावना बन सकती है. ऐसे में बिना पूरी जांच-पड़ताल के निवेश या बड़े खर्च करने से बचना समझदारी होगी.

3/7
केतु के प्रभाव से मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति बढ़ सकती है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-विचार कर और परिस्थितियों को समझकर ही उठाना बेहतर रहेगा.

4/7
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. अचानक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है और पहले से बनाई गई योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं. काम का बढ़ता दबाव मानसिक थकान दे सकता है, इसलिए धैर्य और सावधानी से काम लेना जरूरी रहेगा.

5/7
सिंह राशि वालों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए बड़े निवेश से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा. परिवार में छोटी-छोटी बातों पर विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा.

6/7
धनु राशि के लोगों के लिए यह समय अप्रत्याशित चुनौतियां लेकर आ सकता है. अचानक खर्च बढ़ने या धन हानि की स्थिति बन सकती है. नए कामों या यात्राओं में रुकावट आने की संभावना है. साथ ही पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रह सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी होगा.

7/7
मीन राशि के जातकों के लिए यह अवधि थोड़ी अस्थिर साबित हो सकती है. आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और निवेश में नुकसान की आशंका है. मन में बेचैनी या उलझन महसूस हो सकती है. साथ ही रिश्तों में गलतफहमी या दूरी बढ़ने की संभावना है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा.
