देवर से संबंध और पति की प्रॉपर्टी के चक्कर में काजल ने कर दिया बड़ा कांड, लेकिन नहीं बच पाई
बुलंदशहर के खेतलपुर भैंसौली में अवैध संबंधों और संपत्ति के लालच में पत्नी काजल ने देवर उमेश के साथ मिलकर पति सुमित की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्डिंग से साजिश का पर्दाफाश हो गया.
ADVERTISEMENT

1/8
बुलंदशहर से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पवित्र रिश्तों को शर्मसार कर दिया. यहां एक पत्नी काजल ने अपने सगे देवर उमेश के साथ मिलकर पति सुमित की बेरहमी से हत्या कर दी.

2/8
मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भैंसौली का है. 31 अगस्त को पुलिस की डायल 112 को सूचना दी गई कि सुमित ने जान दे दी है. लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस को सुमित की पत्नी काजल और उसके भाई उमेश की संदिग्ध खामोशी पर तुरंत शक हो गया.

3/8
कातिलों ने हत्या को सुसाइड साबित करने की पूरी कोशिश की थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही सच सामने आ गया. सुमित की मौत गला घोंटने से हुई थी.पुलिस समझ गई कि यह एक कोल्ड-ब्लडेड मर्डर है.

4/8
करीब 3 साल पहले सुमित की शादी काजल से हुई थी और उनका 2 साल का एक मासूम बच्चा भी है. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही काजल और उसके सगे देवर उमेश के बीच अवैध संबंध बन गए थे, जो इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह बने.

5/8
इश्क और हवस के साथ-साथ आरोपियों की नजर सुमित के नाम मौजूद पुश्तैनी मकान और खेती की जमीन पर भी थी. दोनों का मानना था कि सुमित के रास्ते से हटते ही वे हमेशा के लिए एक हो जाएंगे और पूरी प्रॉपर्टी पर उनका कब्जा हो जाएगा.

6/8
31 अगस्त को जब घर में कोई नहीं था, काजल और उमेश ने मौका पाकर सुमित को दबोच लिया और बेरहमी से उसका गला दबाकर जान ले ली. हत्या के बाद दोनों ने शव को ऐसे रखा मानो उसने खुदकुशी की हो.

7/8
जांच के दौरान संदिग्धों के बयानों में भारी विरोधाभास मिला. पुलिस के हाथ लगी कुछ अहम कॉल रिकॉर्डिंग्स ने शक को यकीन में बदल दिया. कड़ाई से हुई पूछताछ में देवर-भाभी टूट गए और अपना खौफनाक गुनाह कबूल कर लिया.

8/8
मृतक सुमित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. खूनी साजिश रचने वाली पत्नी काजल और देवर उमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है.

