चाय में केमिकल मिलाकर CA पति और सास-ससुर को देती थी ज्योति गुप्ता? दूसरा पक्ष भी आया सामने
कानपुर के बहुचर्चित सीए हिमांशु गुप्ता 'स्लो पॉइजन' केस में नया मोड़ आया है. आरोपी पत्नी ज्योति गुप्ता ने चाय में जहर देने के आरोपों को खारिज करते हुए पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
कानपुर के CA हिमांशु गुप्ता द्वारा पत्नी पर चाय में धीमा जहर देने के आरोपों के बाद अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. आरोपी बनाई गई पत्नी ज्योति गुप्ता ने UP Tak से बातचीत में सभी दावों को खारिज कर दिया है.

2/7
ज्योति गुप्ता ने सीसीटीवी फुटेज पर सफाई देते हुए बताया कि चाय में कोई केमिकल नहीं था. सास से रिश्ते सुधारने के लिए पति हिमांशु के ही कहने पर उन्होंने चाय में हल्दी और लौंग मिलाई थी.

3/7
ज्योति का गंभीर आरोप है कि उनके पति का बेंगलुरु की एक कामकाजी महिला से अफेयर चल रहा है. दूसरी शादी करने और तलाक का दबाव बनाने के लिए पति ने यह फर्जी कहानी गढ़ी है.

4/7
ज्योति के मुताबिक, यह वीडियो डेढ़ साल पुराना है. जब उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज व उत्पीड़न के 5 मुकदमे दर्ज करवाए और पुलिस चार्जशीट दाखिल हुई, तब पति ने बचाव में यह वीडियो मीडिया में जारी किया.

5/7
ज्योति के भाई शुभम गुप्ता का दावा है कि हिमांशु ने खुद अपनी इंस्टाग्राम आईडी से वशीकरण और तांत्रिक उपाय वाले वीडियो भेजे थे. इसके सारे व्हाट्सएप चैट और डेटा उनके पास सुरक्षित हैं.

6/7
रावतपुर निवासी सीए हिमांशु का आरोप था कि लैब टेक्निशियन पत्नी अस्पताल से केमिकल लाकर खाने-पीने में मिलाती थी. हिडन कैमरों की फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई थी.

7/7
पति-पत्नी के बीच मुकदमों और आरोपों की इस जंग में फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, व्हाट्सएप चैट और दोनों पक्षों के सबूतों की वैज्ञानिक जांच कर रही है.
