लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा में एक ही दुल्हन के लिए पहुंच गए 2 दूल्हे... फिर किसके साथ हुआ निकाह?

अमरोहा के कैलसा बाईपास पर एक अनोखा मामला सामने आया जहां एक ही दुल्हन के लिए दो दूल्हे बारात लेकर पहुंचे. मुरादाबाद और संभल के बारातियों के बीच हुए इस विवाद के बाद पुलिस बुलानी पड़ी. खबर में जानिए दुल्हन ने किसे चुना.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

अमरोहा के कैलसा बाईपास पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही दुल्हन से निकाह करने के लिए दो अलग-अलग शहरों से दो दूल्हे अपनी बारात लेकर पहुंच गए. खुशियों का माहौल अचानक हंगामे में बदल गया.
 

2

2/7

मामला तब पेचीदा हुआ जब मुरादाबाद और संभल, दोनों जगहों के बाराती आमने-सामने आ गए. एक पक्ष का कहना था कि रिश्ता तय है तो दूसरे ने अपना हक जताया. देखते ही देखते विवाद गहरा गया.
 

3

3/7

दरअसल, दुल्हन की पहली मंगनी मुरादाबाद के युवक से हुई थी जो बाद में टूट गई. परिवार ने इसके बाद संभल के युवक से निकाह तय किया. लेकिन मुरादाबाद वाला दूल्हा पुराने कार्ड के आधार पर बारात लेकर पहुंच गया.
 

4

4/7

एक ही मंडप पर दो दूल्हों को देखकर हर कोई हैरान था. जहां संभल की बारात पहले से मौजूद थी, वहीं मुरादाबाद का दूल्हा गाजे-बाजे के साथ अपनी एंट्री पर अड़ा था. स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को सूचना दी गई.
 

5

5/7

पुलिस ने बैंक्वेट हॉल पहुंचकर मोर्चा संभाला. तीनों पक्षों (दुल्हन, मुरादाबाद दूल्हा और संभल दूल्हा) को आमने-सामने बिठाकर बातचीत शुरू हुई ताकि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोका जा सके.
 

6

6/7

आखिरकार मामला दुल्हन की रजामंदी पर टिका. दुल्हन ने संभल के दूल्हे को अपना जीवनसाथी चुना. पुलिस की मौजूदगी में बिना किसी और विवाद के सादगी के साथ निकाह की रस्में पूरी की गईं.
 

7

7/7

पंचायत और पुलिस की मध्यस्थता के बाद समझौता हुआ. मुरादाबाद के दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. राहत की बात यह रही कि किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई नहीं की और मामला आपसी सहमति से सुलझ गया.

follow whatsapp