लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल पति का प्राइवेट पार्ट काटने को चाकू चलाया, उसकी किस्मत अच्छी रही

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की. पीड़ित पति ने पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध किया था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने 2 अप्रैल की रात चाकू से हमला कर दिया.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को अपनी पत्नी के विवाहेतर संबंधों का विरोध करना महंगा पड़ गया. पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला कर दिया.
 

2

2/7

हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने युवक के गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) को निशाना बनाया. धारदार हथियार से उसे काटने की कोशिश की गई. हालांकि, युवक की किस्मत अच्छी थी कि अंग पूरी तरह अलग नहीं हुआ. लेकिन वहां गहरा घाव हो गया है.
 

3

3/7

गंभीर रूप से घायल पति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसकी सर्जरी की है. फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर बताया जा रहा है.. लेकिन घाव काफी गहरा है.
 

4

4/7

पीड़ित पति मूल रूप से एटा जिले का रहने वाला है और आगरा के सिकंदरा इलाके में किराए पर रहता है.उसका आरोप है कि उसकी पत्नी के संबंध मकान मालिक के करीबी युवक 'टिंकू' के साथ हैं, जिसका वह लगातार विरोध कर रहा था.
 

5

5/7

पीड़ित के अनुसार, 2 अप्रैल की रात करीब 11 बजे जब वह सब्जी मंडी के पास था. तब उसकी पत्नी, प्रेमी और एक अन्य ने उसे रोका. पहले गाली-गलौज और मारपीट हुई. फिर अचानक चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया गया.
 

6

6/7

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस का कहना है कि पीड़ित अभी पूरी तरह होश में नहीं है. इसलिए उसके विस्तृत बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है.
 

7

7/7

इंस्पेक्टर क्राइम के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की लोकेशन और हमले की पुष्टि हो सके. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 

follow whatsapp