लेटेस्ट न्यूज़

शादी से पहले ही तीन भाइयों की इकलौती बहन प्रियंका की हत्या कैसे हो गई, इस हाल में मिली बॉडी

महोबा के सुभाष नगर में हड़कंप. 8 जुलाई को होने वाली थी प्रियंका की शादी.लेकिन ईंट-पत्थरों से कुचलकर कर दी गई बेरहमी से हत्या।. घर में छाई मातम की लहर.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

महोबा के सुभाष नगर में जिस घर में जुलाई में शहनाइयां बजनी थीं वहां अब चीख-पुकार मची है. 22 साल की प्रियंका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सबको झकझोर दिया है.
 

2

2/7

बीती रात जब परिजन खेत पर कटाई के लिए गए थे तब प्रियंका घर में अकेली थी.सुबह घर लौटने पर वह गायब मिली जिसके बाद पहाड़ी के पास उसका शव बरामद हुआ.
 

3

3/7

परिजनों का आरोप है कि प्रियंका की हत्या पत्थर और ईंट से कुचलकर की गई है. उसके चेहरे और गालों पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जो संघर्ष की ओर इशारा करते हैं.
 

4

4/7

प्रियंका अपने तीन भाइयों की इकलौती और लाड़ली बहन थी. उसका एक बड़ा भाई यूपी पुलिस में सिपाही है.बहन की मौत से भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है.
 

5

5/7

प्रियंका का विवाह आगामी 8 जुलाई को तय हो चुका था. घर में शादी की खरीदारी और तैयारियां चल रही थीं. लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था.
 

6

6/7

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे. घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं ताकि कातिलों तक पहुंचा जा सके.
 

7

7/7

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने का दावा कर रही है.
 

follow whatsapp