टेम्पो से आया, बैंक के बाहर की बातचीत... फिर अचानक मानस ने कर दी कर्मचारी दिव्या मिश्रा पर फायरिंग, नहीं बची जान
लखनऊ के गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड सामने आया है. ICICI बैंक में तैनात रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की उनके ही पति मानस ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद पति ने अपनी बहन और खुद को भी गोली मार ली.
ADVERTISEMENT

1/7
लखनऊ के बेहद पॉश इलाके गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक के बाहर गुरुवार को दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर तैनात दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. बता दें कि दिव्या पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन हैं.

2/7
इस सनसनीखेज वारदात का आरोप दिव्या मिश्रा के पति मानस पर लगा है. मानस ने न केवल बैंक के बाहर अपनी पत्नी दिव्या की हत्या की बल्कि उसने अपनी बहन के साथ-साथ खुद को भी गोली मार ली.

3/7
आलमबाग के सिंगारनगर की रहने वाली दिव्या मिश्रा का अपने पति मानस के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच का विवाद कोर्ट (फैमिली कोर्ट) तक पहुंच चुका था और मामला विचाराधीन था.

4/7
घटना के दिन आरोपी पति मानस टेम्पो में सवार होकर गोमतीनगर स्थित बैंक के बाहर पहुंचा था. उसने दिव्या को बाहर बुलाकर कुछ देर बातचीत की और अचानक अपनी जेब से पिस्टल निकालकर उन पर दो ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं.

5/7
पति द्वारा की गई अचानक फायरिंग के बाद दिव्या मिश्रा लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ीं. इसके बाद आरोपी ने अपनी बहन पर भी गोलियां दागीं और अंत में खुद को भी उड़ा लिया जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई.

6/7
घटना की सूचना मिलते ही गोमतीनगर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लहूलुहान दिव्या को आनन-फानन में लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

7/7
लखनऊ के इस खौफनाक तिहरे हत्याकांड के बाद से सुरक्षा व्यवस्था और पारिवारिक विवादों के बढ़ते खौफनाक अंत पर सवाल उठ रहे हैं. पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है और हर एंगल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
