कौन हैं डिंपल चौधरी जिन्होंने स्टेज पर डांस के बीच युवक को जड़ दिए थप्पड़, सामने आई पूरी कहानी
Haryanvi Dance Dimple Choudhary: हाथरस में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी के साथ कार्यक्रम के दौरान अभद्रता का मामला सामने आया है. जन्मदिन समारोह में प्रस्तुति देते समय एक युवक की कथित बदसलूकी पर डिंपल ने मंच पर ही उसे थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. वहीं जांच में कार्यक्रम के लिए अनुमति न लेने की बात भी सामने आई है.
ADVERTISEMENT

1/5
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

2/5
जानकारी के मुताबिक डिंपल चौधरी 3 जून को सासनी क्षेत्र के नगला गांव में एक जन्मदिन समारोह में प्रस्तुति देने पहुंची थी. कार्यक्रम में बड़ी लोग मौजूद थे और मंच पर डांस परफॉर्मेंस चल रही थी.

3/5
परफॉर्मेंस के दौरान एक युवक मंच के करीब पहुंच गया. आरोप है कि उसने डांसर के साथ अभद्र व्यवहार करने की कोशिश की. इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए माहौल तनाव पूर्ण हो गया.

4/5
युवक की हरकत से नाराज डिंपल चौधरी ने मौके पर ही विरोध दर्ज कराया. उन्होंने मंच पर ही युवक को थप्पड़ मार दिया. यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के कैमरों में कैद हो गई. घटना के बाद डिंपल चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वीडियो साझा किया. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से वायरल हो गया और इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

5/5
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने डिंपल चौधरी के कदम का समर्थन किया. लोगों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. डीएसपी हिमांशु माथुर के अनुसार आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है. जांच में यह भी सामने आया कि कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके चलते आयोजकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
