लेटेस्ट न्यूज़

पहले दी जहरीली चाय नहीं हुई मौत फिर कड़वी रोटी... लखनऊ में भांजे के प्यार में पागल मामी बन गई कातिल

लखनऊ के इब्राहिमगंज में मामी-भांजे के अवैध संबंधों के चलते सास की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बहू शालिनी ने अपने प्रेमी भांजे करण के साथ मिलकर सास शांति देवी को रोटी में कीटनाशक देकर मार डाला.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

लखनऊ के इब्राहिमगंज में एक खौफनाक वारदात सामने आई है. पुलिस ने प्रशासन की अनुमति के बाद दफनाए गए शव को बाहर निकाला.यह मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी.
 

2

2/7

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बहू शालिनी का अपने ही भांजे करण (जो इराक से लौटा था) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. सास शांति देवी को इसकी भनक लग गई थी जिसके बाद उनकी हत्या की साजिश रची गई.
 

3

3/7

शालिनी ने पहली बार चाय में जहर मिलाकर अपनी सास को खत्म करने की कोशिश की थी.हालांकि, स्वाद खराब होने की वजह से शांति देवी ने चाय फेंक दी और उस वक्त उनकी जान बच गई.
 

4

4/7

पहली बार फेल होने के बाद, शालिनी ने 5 अप्रैल को रोटी में कीटनाशक पाउडर मिला दिया. इस जहरीली रोटी को खाते ही शांति देवी की हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया.
 

5

5/7

शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य मौत माना. लेकिन घर में पन्नी में लिपटी एक संदिग्ध कड़वी रोटी मिलने से शक गहरा गया. पंचायत के दौरान जब सख्ती से पूछताछ हुई, तो शालिनी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया.
 

6

6/7

पुलिस ने आरोपी बहू शालिनी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक, प्रेमी भांजा करण इस साजिश में बराबर का शरीक था. डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं.
 

7

7/7


शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि जहर की पुष्टि हो सके. बेटे मनोज रावत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.
 

follow whatsapp