UPTak Baithak Logo

श्वेता तिवारी की बिकीनी वाली इस तस्वीर से गफलत में मत आइए, हकीकत जान चौंक जाएंगे

श्वेता तिवारी एक प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जिन्हें मुख्य रूप से टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा की भूमिका के लिए जाना जाता है

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/8

श्वेता तिवारी एक प्रसिद्ध भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जिन्हें मुख्य रूप से टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा शर्मा की भूमिका के लिए जाना जाता है.

2

2/8

उनका जन्म 4 अक्टूबर 1980 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ था. श्वेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1999 में टीवी सीरियल 'कलीरें' से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 'कसौटी जिंदगी की' (2001-2008) से मिली.
 

3

3/8

उन्होंने कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया, जिसमें 'बिग बॉस 4' की विजेता बनकर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की.  श्वेता तिवारी ने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है.

4

4/8

मगर इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनको लेकर यह दावा है कि उनमें श्वेता तिवारी मशहूर टीवी एक्टर रोनित रॉय के साथ बीच पर बिकनी में गई हैं. 
 

5

5/8

फेसबुक पर Bollywood songs नामक पेज ने दावा करते हुए लिखा कि 'श्वेता तिवारी ने दो बार शादी की, लेकिन दोनों बार उनका रिश्ता तलाक पर खत्म हुआ. उन्हें अपने जीवनसाथियों से वह संतुष्टि नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी." 

6

6/8

आगे कहा गया, "अपनी इस अधूरी चाहत को पूरा करने के प्रयास में, उन्होंने रोनित रॉय के साथ भी संबंध बनाए, लेकिन वहां भी उन्हें संतोष नहीं मिला. अब श्वेता तिवारी को एक ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो उनकी भावनात्मक और शारीरिक जरूरतों को समझ सके और उन्हें पूर्ण संतुष्टि दे सके." 

7

7/8

दोनों के फैन्स इन तस्वीरों को देख अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, लेकिन फैक्ट चेक करने पर कुछ और ही मामला सामने आया है. आपको बता दें कि ये तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर बनाई गई हैं और फर्जी हैं. 

 

8

8/8

वहीं, जब हमने और पड़ताल की तो दिखा कि इस पेज ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसमें स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को आगरा के ताजमहल का दौरा करते हुए दिखाया गया है. बता दें कि लियोनेल मेसी भारत में ही नहीं आए हैं और ताजमहल घूमने जाना उनका संभव ही नहीं है. इससे ये पता चलता है कि ये पेज सिर्फ ह्यूमर के लिए AI की मदद से ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करता है.