मेरे लिए पकोड़ी ले आओ... रिमझिम की डिमांड पूरी कर पति पीतम जब लौटा तो बस में नहीं थी पत्नी, कहां गायब हुई वो?
मुरादाबाद के पास बिलारी बस स्टैंड पर हैरान करने वाला मामला सामने आया, जहां नई नवेली दुल्हन अपने पति से पकौड़ी और पानी मंगवाने के बाद अचानक लापता हो गई. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी रामपुर के एक युवक के साथ फरार हो गई है.
ADVERTISEMENT

1/7
मुरादाबाद बस स्टैंड पर एक अजीब घटना सामने आई, जहां नई नवेली दुल्हन रिमझिम अपने पति से पकौड़ी और पानी लाने को कहकर अचानक गायब हो गई. पति जब नाश्ता लेकर लौटा तो सीट पर पत्नी को न पाकर हैरान रह गया.

2/7
अमरोहा जिले के ओसामाफी गांव निवासी पीतम सिंह की शादी 1 दिसंबर 2025 को रामपुर जिले के सागरपुर गांव की रहने वाली 18 वर्षीय रिमझिम से हुई थी. शादी के कुछ ही महीने बाद यह घटना सामने आई.

3/7
होली का त्योहार मनाने के लिए रिमझिम करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके चली गई थी. 9 मार्च 2026 को पीतम सिंह उसे ससुराल से विदा कराकर अपने घर वापस ला रहा था.

4/7
दोनों पहले सैफनी से बिलारी पहुंचे और वहां से मुरादाबाद जाने के लिए रोडवेज बस में सवार हुए. दोपहर करीब 2 बजे बिलारी बस स्टैंड पर बस रुकते ही रिमझिम ने पकौड़ी खाने की इच्छा जताई और पति को पास की कैंटीन से नाश्ता लेने भेज दिया.

5/7
पीतम सिंह जब पकौड़ी और पानी लेकर बस में वापस आया तो उसकी पत्नी सीट पर मौजूद नहीं थी. उसने तुरंत मोबाइल पर कॉल किया लेकिन रिमझिम का फोन स्विच ऑफ मिला.

6/7
बस में मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर पता चला कि रिमझिम किसी से मोबाइल पर बात करते हुए बस से नीचे उतर गई थी. इसके बाद पीतम ने काफी देर तक बस स्टैंड और आसपास के इलाके में उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

7/7
आखिरकार पीतम सिंह ने बिलारी थाने में तहरीर देकर शक जताया कि उसकी पत्नी रामपुर जिले के इमरान नामक युवक के साथ चली गई है. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विनीत कुमार को सौंप दी है और महिला की तलाश जारी है.
