चांदी और सोना दोनों हो गए धड़ाम, ऑल टाइम हाई से इतनी हुई सस्ती, जानिए Gold Silver का लेटेस्ट रेट
Gold Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! चांदी अपने ऑल-टाइम हाई से ₹1.80 लाख और सोना ₹38,000 से ज्यादा सस्ता हुआ. देखिए क्या है MCX पर गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट.
ADVERTISEMENT

1/7
कीमती धातुओं के बाजार में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है. सोना और चांदी दोनों ही अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आ चुके हैं. जहां चांदी का 'बुलबुला' फूटता नजर आ रहा है, वहीं सोना भी लगातार सस्ता हो रहा है. आइए जानते हैं लेटेस्ट भाव और गिरावट का गणित.

2/7
महज कुछ ही दिनों पहले रॉकेट की तरह भाग रही चांदी अब जमीन पर आ गिरी है. 29 जनवरी को जो चांदी 4.20 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई थी, उसमें अब तक की सबसे बड़ी गिरावट देखी जा रही है. निवेशकों के बीच अब इस बात की चर्चा है कि क्या चांदी का हाई-प्राइस बबल पूरी तरह फूट चुका है?

3/7
आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल (₹4,20,048) से अब तक करीब 1,80,157 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है. यानी जो चांदी जनवरी के अंत में बेहद महंगी थी, वह अब भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध है.

4/7
मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही चांदी धड़ाम हो गई. पिछले बंद ₹2,39,891 के मुकाबले यह गिरकर ₹2,35,206 पर आ गई. महज एक दिन के कारोबार की शुरुआत में ही 1 किलो चांदी पर ₹4,685 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

5/7
चांदी की राह पर चलते हुए सोने के भाव भी नीचे आ रहे हैं. 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा भाव मंगलवार को ₹1,54,760 से गिरकर ₹1,53,550 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया. यानी प्रति 10 ग्राम सोने पर ₹1,210 की सीधी कटौती हुई है.

6/7
सोने ने भी 29 जनवरी को ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम का अपना उच्चतम स्तर छुआ था. तब से अब तक सोने में गिरावट का सिलसिला जारी है. आज की तारीख में 24 कैरेट सोना अपने ऑल टाइम हाई से ₹38,336 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है.

7/7
बाजार में जारी इस उतार-चढ़ाव ने खरीदारों को मौका तो दिया है, लेकिन निवेश से पहले सावधानी जरूरी है. (नोट- ये कोई निवेश सलाह नहीं है. सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स और वित्तीय सलाहकारों की राय जरूर लें.)











