लेटेस्ट न्यूज़

राजनीति से दूर, लग्जरी लाइफ, महंगी गाड़ियां और फिटनेस के शौकीन, ऐसी जिंदगी जीते थे प्रतीक यादव

राजनीति से दूर, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे. उन्हें महंगी गाड़ियों, फिटनेस, एडवेंचर और पालतू जानवरों का बेहद शौक था। हाल ही में उनके निधन से हर कोई गहरे सदमे में है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/8

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत ने हर किसी को गहरा सदमा दिया है. बता दें कि प्रतीक यादव की दिलचस्पी कभी भी राजनीति में नहीं रही. वह शुरू से ही बिजनेस फिल्ड में थे. 
 

2

2/8

प्रतीक की यह फोटो रेसिंग ट्रैक पर अलग अंदाज के साथ नजर आती है जिसमें वह रेसिंग कार के साथ अपनी तस्वीर साझा कर रहे हैं. इससे स्पीड और मोटरस्पोर्ट्स के प्रति उनका आकर्षण साफ दिखाई देता है. यह तस्वीर उनके एडवेंचर-लविंग व्यक्तित्व को सामने लाती है.

3

3/8

प्रतीक को  लग्जरी सुपरकार का शौक था. वह अक्सर नई-नई लग्जरी गाड़ियों के साथ तस्वीरें शेयर किया करते थे. ब्लू रंग की लग्जरी स्पोर्ट्स कार के साथ प्रतीक यादव की स्टाइलिश एंट्री की तस्वीरें उनके शौकियां अंदाज को बयां करती हैं. इसके साथ ही हाई-एंड ऑटोमोबाइल्स के प्रति उनका लगाव सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहता है.
 

4

4/8

प्रतीक ने  फिटनेस को पहली प्राथमिकता दी थी जो अक्सर सोशल मीडिया पर दिख जाती थी. प्रतीक यादव अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग माने जाते रहे है. उनका ट्रांसफॉर्मेशन और जिम रूटीन सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच चर्चा का विषय रहता है.

5

5/8

प्रतीक को  पालतू जानवरों के साथ खास लगाव था. उनके पास घर में एक से एक विदेशी नस्लों के कुत्ते अक्सर उनके सोशल मीडिया अकाउंट में साझा की गई तस्वीरों में देखने को मिल जाते थे. वह खाली समय में उन जानवरों के साथ रहते थे और उनकी देखभाल का विशेष ध्यान रखते थे. 

6

6/8

प्रतीक अक्सर बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ जाते थे. इस तस्वीर में वह बच्चों ,पत्नी और फिल्मी सितारों के साथ दिखाई दे रहे हैं. लग्जरी और एडवेंचर के बीच भी परिवार के साथ समय बिताना उनकी निजी जिंदगी का अहम हिस्सा दिखाई देता है.

7

7/8

प्रतीक याादव अपनी फिटनेस, लग्जरी लाइफस्टाइल, हाई-प्रोफाइल शौक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते थे. इस बीच उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

8

8/8

प्रतीक को एविएशन और एडवेंचर एक्टिविटीज़ में बहुत रुचि थी जो उनकी हाई-प्रोफाइल और एक्सप्लोरिंग लाइफस्टाइल को दर्शाती है. कभी छोटे विमान तो कभी महंगी गाड़ियों के साथ सुर्खियों में रहना उनका पहला शौक था.

(इस खबर को यूपी तक के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित किया है.)