ड्रोन कैमरे में कैद हुई दिव्य-भव्य महाकुंभ की अद्भुत तस्वीरें
ADVERTISEMENT

1/8
प्रयागराज कुंभ मेले के पहले अमृत स्नान के दौरान पुलिस ड्रोन ने अद्भुत दृश्य कैद किए. ड्रोन शॉट्स में गंगा तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई, जो भक्ति और आस्था से सराबोर थी.

2/8
संगम पर डुबकी लगाते साधु-संतों और श्रद्धालुओं की छवियां उत्साहजनक थीं. स्नान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सतर्कता को भी बारीकी से रिकॉर्ड किया गया. रंग-बिरंगे ध्वज और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालु गंगा आरती में लीन दिखे.

3/8
ड्रोन में कैद इन तस्वीरों में पूरे क्षेत्र का व्यापक दृश्य सामने आया. यह स्नान शांति और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ.

4/8
बता दें कि महाकुंभ को दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है. 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलने वाला यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव का अनोखा संगम होगा.

5/8
महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर करोड़ों की संख्या में लोग पुण्य स्नान के लिए संगम तट की ओर उमड़ पड़े. इस दौरान पुलिस विनम्र व्यवहार के साथ सुरक्षा बनाए रखने में पूरी तरह मुस्तैद नजर आई.

6/8
प्रयागराज के संगम तट पर 41 घाट बनाए गए हैं जिनमें 10 पक्के और 31 अस्थायी घाट हैं. संगम घाट सबसे महत्वपूर्ण है जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों का मिलन होता है.

7/8
महाकुंभ में 13 अखाड़े आकर्षण का मुख्य केंद्र होते हैं. इनकी शुरुआत आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए की थी. ये अखाड़े तीन श्रेणियों- शैव, वैष्णव और उदासीन में बांटे गए हैं.

8/8
इस बार महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. दुनियाभर से लोग संगम में पवित्र डुबकी लगाने पहुंचेंगे.
