UPTak Baithak Logo

ब्लू गाउन में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देखता रह गया हर हर कोई, एक्ट्रेस के गॉर्जियस लुक की हो रही चर्चा

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कारपेट पर बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने शानदार लुक से तहलका मचा दिया है. अमित अग्रवाल के डिजाइन किए हुए ड्रामैटिक इलेक्ट्रिक ब्लू स्कलप्टेड हैवी गाउन में ऐश्वर्या बेहद स्टनिंग और स्लिम लग रही हैं.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 से पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल  हो रहा है. इस बार वह रेड कारपेट पर एक बेहद ड्रामैटिक और स्टनिंग 'इलेक्ट्रिक ब्लू' कलर के स्कलप्टेड गाउन में जलवा बिखेरती नजर आईं.
 

2

2/7

ऐश्वर्या के गाउन पर बारीक और चमकदार सीक्वेंस का काम किया गया है. ग्लोइंग मेकअप और अपनी मशहूर किलर स्माइल के साथ जैसे ही ऐश्वर्या ने एंट्री ली वहां मौजूद हर शख्स की नजरें उन पर ही टिक गईं.
 

3

3/7

कान्स 2026 के रेड कारपेट से ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस बार फैंस के बीच उनके गजब के ट्रांसफॉर्मेशन की सबसे ज्यादा चर्चा है. तस्वीरों में ऐश्वर्या पहले के मुकाबले काफी स्लिम और फिट नजर आ रही हैं. 
 

4

4/7

ग्लैमर के इस सबसे बड़े मंच पर ऐश्वर्या राय ने अपने सिग्नेचर पोज में पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए. उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस और कैमरों की तरफ हैंड वेव किया और फिर 'फ्लाइंग किस' भी दी. इतना ही नहीं डीवा ने अपने दोनों हाथों से हवा में प्यार भरा हार्ट इमोजी बनाकर इंटरनेशनल मीडिया का दिल जीत लिया.
 

5

5/7

ऐश्वर्या राय के इस बेहद खूबसूरत और हैवी गाउन को मशहूर इंडियन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया है.इस गाउन को ऐश्वर्या ने मैचिंग इलेक्ट्रिक ब्लू कलर के दुपट्टे के साथ टीमअप किया था. गाउन इतना भारी और ड्रामैटिक था कि रेड कारपेट पर वॉक करते समय ऐश्वर्या को चलने में थोड़ी सी दिक्कत भी हो रही थी, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
 

6

6/7

अपने इस लुक को कम्पलीट और रॉयल बनाने के लिए ऐश्वर्या राय ने साइड-पार्टेड कर्ली हेयरस्टाइल को चुना.इसके साथ ही उन्होंने गले में एक बेहद कीमती डायमंड नेकपीस और कानों में मैचिंग ईयरिंग्स पहने थे. उनका यह मिनिमल लेकिन रॉयल ज्वेलरी सिलेक्शन उनके इस लुक को परफेक्ट कॉम्प्लीमेंट दे रहा था.
 

7

7/7

ऐश्वर्या राय साल 2002 से लगातार कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं और हर साल अपने लुक्स के साथ नया एक्सपेरिमेंट करती हैं.भारत की कई हसीनाएं कान्स के रेड कारपेट पर चली हैं. लेकिन जो ग्लोबल स्टार अपील ऐश्वर्या की है वो किसी और में नजर नहीं आती.