लेटेस्ट न्यूज़

पाकिस्तानी सीमा हैदर सर पर चुन्नी रख ग्रेटर नोएडा में कर रही पूजा-पाठ, आपने देखा क्या?

Noida News: कहते हैं कि प्रेम में इंसान हद से गुजर जाता है. पाकिस्तान की युवती सीमा हैदर (Seema Haider) ने ऐसा करके भी दिखाया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida News: कहते हैं कि प्रेम में इंसान हद से गुजर जाता है. पाकिस्तान की युवती सीमा हैदर (Seema Haider) ने ऐसा करके भी दिखाया है. पाकिस्तान के बलूच की रहने वाली सीमा हैदर चार बच्चों की मां हैं, लेकिन उन्हें पबजी खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के सचिन से ऐसा प्यार हुआ कि वह सरहद पार कर भारत चली आईं. उन्हें इसका नतीजे में जेल में भी कुछ वक्त बिताना पड़ा लेकिन वह प्रेम ही क्या, जिसे इन बातों की परवाह हो. अब सीमा हैदर का एक नया ही रूप दिखा है. यह रूप इस बात की गवाही दे रहा है कि प्रेम में पड़ी सीमा हैदर ने बकायदा हिंदू धर्म अपना लिया है और पूजा-पाठ कर रही हैं.