लेटेस्ट न्यूज़

सीएम योगी आदित्यनाथ की दीवानगी में मुस्लिम युवक ने गुदवाया अपने सीने पर उनका टैटू

आपमें से बहुतों ने फ़िल्म कलाकारों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोलती देखी होगी, लेकिन किसी राजनेता को लेकर ऐसा क्रेज नहीं देखा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

आपमें से बहुतों ने फ़िल्म कलाकारों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़ कर बोलती देखी होगी, लेकिन किसी राजनेता को लेकर ऐसा क्रेज नहीं देखा होगा कि लोग उनका टैटू बना लें. पर ऐसा एटा में देखने को मिला है. आइए हम आपको मिलाते हैं यामीन सिद्दीकी, से जो जनपद फर्रुखाबाद और मैनपुरी के बॉर्डर पर स्थित तहसील अलीगंज ते कस्बा सराय अगस्त के निवासी हैं. यामीन सिद्दीकी का कस्बे में फुटवियर का कारोबार है. यामीन सिद्दीकी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद उनकी कार्यशैली और जन योजनाओं से काफी प्रभावित हैं.