‘डॉन बृजेश सिंह मेरी हत्या करवा सकते हैं’, मुख्तार को जेल में सता रहा डर! कोर्ट से की ये मांग
Mukhtar Ansari News: उस समय को बीते हुए कोई ज्यादा समय नहीं हुआ है जब उत्तर प्रदेश, खासतौर पर पूर्वांचल में माफिया मुख्तार अंसारी की…
ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari News: उस समय को बीते हुए कोई ज्यादा समय नहीं हुआ है जब उत्तर प्रदेश, खासतौर पर पूर्वांचल में माफिया मुख्तार अंसारी की तूती बोलती थी. मुख्तार का जलवा तब ऐसा था कि वह कानून व्यवस्था को अपनी उंगलियों पर नचाता था. मगर समय का पहिया एक न एक बार जरूर पलटता है. आज ऐसा समय है कि मुख्तार जेल में बंद है और उसे लगातार अपने गुनाहों की सजा मिल रही है. दरअसल, फर्जी एम्बुलेंस मामले में बांदा जेल में बंद मुख्तार ने कोर्ट में अपनी हिफाजत के लिए जेल में सुरक्षा की गुहार लगाई है. मुख्तार की तरफ से दी गई अर्जी में कहा गया कि ‘डॉन बृजेश सिंह और माफिया सुंदर भाटी गैंग के खास बंदीरक्षक अजीत गौतम को सोनभद्र से बांदा जेल मेरी हत्या के लिए भेजा गया है.’ इस मामले की सुनवाई 27 सिंतबर को होगी.