UPTak Baithak Logo

लखीमपुर खीरी: आज ‘अंतिम अरदास’ को लेकर हलचल तेज, प्रियंका गांधी भी हो रही हैं शामिल

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए किसानों की आज यानी 12 अक्टूबर को अंतिम अरदास है. संयुक्त किसान…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में मारे गए किसानों की आज यानी 12 अक्टूबर को अंतिम अरदास है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के3 आह्वान के बाद यूपी के विभिन्न जिलों संग देश के अलग अलग हिस्सों से किसान अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत सोमवार को ही अरदास स्थल पर पहुंच गए हैं. अब खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी भी किसानों के अंतिम अरदास में शामिल हो रही हैं.