UPTak Baithak Logo

मुजफ्फरनगर महापंचायत में कितनी भीड़ जुटेगी? नरेश टिकैत और बीजेपी MLA उमेश मलिक आमने-सामने

नए किसान कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का ऐलान कर रखा है. भारतीय किसान यूनियन…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

नए किसान कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत का ऐलान कर रखा है. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू)/संयुक्त किसान मोर्चे की ‘महापंचायत’ मुजफ्फरनगर के जीआईसी कॉलेज के मैदान में होने जा रही है. इसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट मोड में है. यूपी तक की टीम ने मुजफ्फरनगर में महापंचायत की तैयारियों की जमीनी हकीकत की पड़ताल की. बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत और बुढ़ाना से बीजेपी विधायक उमेश मलिक ने यूपी तक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में किसान महापंचायत को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं. उमेश मलिक बीजेपी के वही विधायक हैं, जिनपर नरेश टिकैत-राकेश टिकैत के गांव सिसौली में हमला हुआ था.