पूर्वी यूपी में मौसम की बेरूखी झेल रहे किसान, जिन खेतों में लहलहानी थी फसल वहां उड़ रही धूल
एक तरफ जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है और बाढ़ के हालात बने हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ पूर्वी उत्तर…
ADVERTISEMENT

एक तरफ जहां देश के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त बारिश हो रही है और बाढ़ के हालात बने हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ पूर्वी उत्तर प्रदेश मे बारिश नहीं होने के चलते धान की खेती प्रभावित हो रही है. अब तो सूखे के आसार नजर आने लगे हैं. जिसके चलते अन्नदाताओं के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं. एक तरफ जहां बरसात न होने की वजह से धान की खेती पिछड़ रही है. वहीं दूसरी तरफ धान की नर्सरी को बचाने की कवायद में भी किसानों के पसीने छूट जा रहे हैं.