दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल ट्रायल शुरू, 6 कोच वाली यह सवारी सामने से दिखेगी बुलेट ट्रेन जैसी
दिल्ली से मेरठ तक सफर आसान हो और वो भी रैपिड रेल से हो उसका इंतजार हर कोई करता नजर आ रहा है. दिल्ली गाजियाबाद…
ADVERTISEMENT

दिल्ली से मेरठ तक सफर आसान हो और वो भी रैपिड रेल से हो उसका इंतजार हर कोई करता नजर आ रहा है. दिल्ली गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर रैपिड रेल को 2025 तक पूरी तरह से चलाना है, लेकिन उससे पहले चरणबद्ध तरीके से इसके स्टेशनों के बीच दूरी को कम करते हुए यात्रियों के लिए सफर शुरू कर दिया जाएगा. ये सफर मार्च 2023 में शुरू होगा जो पहले 17 किमी तक होगा. उसके बाद जैसे-जैसे काम होता रहेगा, रैपिड रेल अगले स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक का सफर तय कर लेगी.