लेटेस्ट न्यूज़

देखिए बनकर बस तैयार हो चला है बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, जानें इसपर कबसे शुरू हो जाएगा सफर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम बस अब अंतिम चरणों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 4 जुलाई तक…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम बस अब अंतिम चरणों में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 4 जुलाई तक पूरा कर लेना है और जुलाई के ही दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करने वाले हैं. अगर ऐसा हो गया तो यह सबसे कम समय में तैयार हुआ एक्सप्रेसवे होगा.

उत्तर प्रदेश के अपर प्रमुख सचिव गृह और यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी इसके निर्माण कार्य की समीक्षा करने के लिए इटावा पहुंचे. उन्होंने 4 जुलाई तक बचे काम को पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि इस एक्सप्रेसवे का 97 प्रतिशत कार्य हो चुका है. इस एक्सप्रेस वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया था. जनता के लिए जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा.

अवनीश अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए यह सबसे बड़ा प्रोजेक्ट शुरू हो रहा है. यह बड़ा अचीवमेंट है और यह सौभाग्य का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि, ‘यह प्रोजेक्ट सबसे कम समय में, 28 महीने में पूरा हो रहा है. इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री जी के द्वारा हुआ था इसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री जी के द्वारा होगा. यह हम सभी लोगों के लिए हर्ष का विषय है. यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस चित्रकूट से दिल्ली के लिए पहुंचने के लिए यह बहुत अच्छा साधन साबित होगा.’