लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्तार अंसारी के साले का 28 लाख बेनामी रुपया सीज

यूपी के बाहुबली और माफिया मुख्तार अंसारी के साले के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्तार के साले शरजील रजा उर्फ आतिफ का 28 लाख बेनामी रुपया सीज किया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

यूपी के बाहुबली और माफिया मुख्तार अंसारी के साले के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्तार अंसारी के साले शरजील रजा उर्फ आतिफ का 28 लाख बेनामी रुपया सीज किया गया है. आईएस-191 गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफशां अंसारी का छोटा भाई शरजील रजा उर्फ आतिफ है. शरजील रजा उर्फ आतिफ मुख्तार गैंग का सक्रिय सदस्य है. शरजील रजा अपराधिक मामलों में पहले से ही जेल में बंद है. गाजीपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर शरजील रजा के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी है.