‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023’ से सम्मानित हुईं फतेहपुर की आशिया, जानें इनकी प्रेरक कहानी
Fatehpur News: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम में फतेहपुर की आशिया फारुखी नामक शिक्षिका को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…
ADVERTISEMENT

Fatehpur News: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित हुए एक कार्यक्रम में फतेहपुर की आशिया फारुखी नामक शिक्षिका को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023’ से सम्मानित किया. आपको बता दें कि आशिया फारुखी फतेहपुर जिले के तेलियानी ब्लॉक में स्थित प्राथमिक विद्यालय अस्ती की प्रधानाध्यापिका हैं. बता दें कि शिक्षण कार्य, अनुशासन, नवाचार, नामांकन आदि सभी पैरामीटर के आधार पर आशिया फारुखी का इस अवॉर्ड के लिए चुनाव हुआ. आशिया को यह अवॉर्ड मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी.