लेटेस्ट न्यूज़

‘मैं यहां आतंकवादियों से मिलने आई हूं?’ अंजू बोली- कौन पाकिस्तान घूमने नहीं आता

Anju in Pakistan: भारतीय महिला अंजू के अपने फेसबुक मित्र नसरुल्ला से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Anju in Pakistan: भारतीय महिला अंजू के अपने फेसबुक मित्र नसरुल्ला से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने की घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. बता दें कि वहां पर अंजू ने नसरुल्ला से शादी करने के बाद अपना नया नाम फातिमा कर लिया है. अब देश में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर अंजू पाकिस्तान में रहेगी या भारत आएगी. इस बीच यूपी तक की टीम ने अंजू से खास बातचीत की है. अंजू ने तंज कसते हुए कहा कि वह पाकिस्तान आतंकवादियों से मिलने नहीं गई और पाकिस्तान कोई भी घूमने जा सकता है.

आप पाकिस्तान में जाकर छिप गई हैं? इस सवाल के जवाब में अंजू ने कहा, “कौन नहीं आता पाकिस्तान, टूरिस्ट लोग नहीं आते पाकिस्तान? मैं यहां आ गई तो क्यों आफत मचा रखी है सभी लोगों ने?”

क्या आप पर वहां कोई दवाब है, नसरूल्ला आपको रोक रहे हैं, वहां से कोई धमकी मिली है? इस पर अंजू ने कहा, “कोई दबाव नहीं है, मैं पूरी आजादी से रह रही हूं. पहले ये मीडिया का हडकंप बंद करिए. मैं इस पर एक्शन ले सकती हूं. मैं अभी भी इंडिया की हूं. मतलब ये नहीं है कि मैं कुछ नहीं कर सकती. मैं सबको बता दूंगी कि मैं क्या कर सकती हूं”.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के कैलोर गांव में जन्मी अंजू राजस्थान के अलवर में रहती है. अंजू की 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है. उसका ससुराल बलिया जिला मुख्यालय से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर रसड़ा-मऊ राजमार्ग से सटे खरगपुरा गांव में है.