अमेठी: ट्रेनी एयरक्रॉफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण खेत में हुई इमर्जेंसी लैंडिंग
अमेठी जिले में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी उड़ान एकेडमी का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट बड़े हादसे का शिकार होते-होते…
ADVERTISEMENT

अमेठी जिले में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी उड़ान एकेडमी का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट बड़े हादसे का शिकार होते-होते बचा. उड़ान के समय तकनीकी खराबी आने की वजह से ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की इमर्जेंसी लैंडिंग खेत मे कराई गई. आपको बता दें कि इस एयरक्राफ्ट को एक ट्रेनी पायलट चला रहा था. बताया जा रहा है कि हादसे में विमान के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.