लेटेस्ट न्यूज़

UP में फिर से कोरोना को लेकर अलर्ट, KGMU में होगी सभी पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में फिर एक बार कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. सूबे में अब फिर से कोरोना के मामलों की…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में फिर एक बार कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. सूबे में अब फिर से कोरोना के मामलों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. कोरोना के मामले बढ़ने से प्रदेश सरकार सचेत हो गई है. इस बीच प्रदेश की डीजी (हेल्थ) लिली सिंह ने बताया कि यूपी में कोविड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

डीजी हेल्थ ने दी ये जानकारी

डीजी हेल्थ लिली सिंह ने बताया, “सभी पॉजिटिव सैंपल की KGMU में जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाएगी. अस्पतालों और फ्रंटलाइन वर्कर को तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं.”

CM योगी ने दिए ये निर्देश

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य में संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत देते हुए एहतियात के तौर पर जांच बढ़ाने और राज्य के सभी जिलों में कोविड अस्पताल चिह्नित करने के निर्देश दिए थे. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के साथ-साथ इन्फ्लूएंजा संक्रमण की आशंका वाले मरीजों की निगरानी के भी निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 11-12 अप्रैल को पूरे राज्य में अस्पतालों में ‘मॉक ड्रिल’ करते हुए तैयारियों को परखा जाए.

क्या है देश में कोरोना का हाल?

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,016 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,12,692 हो गई है. पिछले छह महीने में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 13,509 पर पहुंच गई है. इससे पहले, पिछले साल दो अक्टूबर को 3,375 दैनिक मामले सामने आए थे.