अखिलेश यादव ने बचपन में जहां की थी पढ़ाई उस सैनिक स्कूल में पहुंचे, बच्चों की दी ये सीख
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को अपने बचपन के स्कूल धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल पहुंचे. धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को अपने बचपन के स्कूल धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल पहुंचे. धौलपुर के राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के डायमंड जुबली समारोह भाग लेने अखिलेश यादव पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही राष्ट्र और समाज के भावी कर्णधार हैं.उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारण तथा कठिन परिश्रम करने से ही सफलता मिलती है। इसलिए छात्र अभी से मेहनत करें और स्कूल और देश का नाम रोशन करें.
