आजम खान को झटका, जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन को सरकार ने कब्जे में लिया
आजम खान से जुड़ी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया. पिछले दिनों हाई कोर्ट…
ADVERTISEMENT

आजम खान से जुड़ी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया. पिछले दिनों हाई कोर्ट से मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को झटका लगा था. हाई कोर्ट ने ट्रस्ट की उस अपील को खारिज कर दिया है, जिसमें एडीएम वित्त द्वारा अधिग्रहित जमीन ट्रस्ट से वापस लेने का आदेश का विरोध किया गया था. हाई कोर्ट ने एडीएम वित्त के अतिरिक्त अधिग्रहण वापस लेने के आदेश को वैध करार दिया था. इसके बाद तहसीलदार सदर ने जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर भूमि पर कब्जा लेने की कार्रवाई की.