उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए रविवार, 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों वोटिंग चल रही है, जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. इस बीच जालौन जिले से अनोखी तस्वीरें सामने आई हैं, जहां मलकपुरा गांव के प्रधान अमित बैंड-बाजे वालों के साथ गांव के लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं. आपको बता दें कि भारतीय जन संचार संस्थान से पढ़ाई करने के बाद अमित ने लंबे समय तक पत्रकारिता की और पिछले साल ही वह पहली बार प्रधान बने. गौरतलब है, साल 2017 में बीजेपी ने तीसरे चरण की 59 सीट में से कुल 49 सीट जीती थी, जबकि एसपी को सिर्फ नौ सीट पर संतोष करना पड़ा था.