लेटेस्ट न्यूज़

खतौली उपचुनाव में BJP उम्मीदवार के पति विक्रम सैनी को सिक्कों से तौला गया, देखें तस्वीर

मुजफ्फरनगर जिले में स्थित खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. इसी के मद्देनजर शनिवार को खतौली कस्बे में जैन…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

मुजफ्फरनगर जिले में स्थित खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार तेज हो गया है.

इसी के मद्देनजर शनिवार को खतौली कस्बे में जैन समाज ने बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को अपना समर्थन देते हुए उनके सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया.

यह कार्यक्रम साधु भवन सराफान में आयोजित किया गया था, जिसमें पूर्व विधायक विक्रम सैनी को सिक्कों से तौला गया. 

इस दौरान एक कांटे पर विक्रम सैनी को बिठाकर उनका वजन किया गया और दूसरे कांटे पर उनके वजन के बराबर लगभग 48 किलो सिक्कों से उन्हें तौला गया.

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए ऋषभ जैन ने बताया कि सकल जैन समाज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संयोजक जैन एकता क्रांतिकारी मंच था. 

उन्होंने बताया कि ‘हमारे जैन संस्था में इन चीजों का बहुत मान्य होता है. हमने पूर्व विधायक विक्रम सैनी को कांटे द्वारा उनके वजन के हिसाब से सिक्के से तोला है.’ 

बता दें कि खतौली विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के सामने सपा-रालोद उम्मीदवार मदन भैया चुनावी दंगल में भेजे गए हैं. 

गौरतलब है कि खतौली उपचुनाव के लिए 5 दिंसबर को मतदान होना है, जबकि इसके नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.

पूरी खबर यहां पढ़ें