IPL नीलामी में यूपी के छोरे का जलवा, खरीदने के लिए मची होड़, 6 करोड़ की लगी बोली
आईपीएल 2023 के लिए नीलामी की शुरुआत हो गई है. कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में जाने-पहचाने स्टार खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हो…
ADVERTISEMENT


आईपीएल 2023 के लिए नीलामी की शुरुआत हो गई है.

कोच्चि में हो रहे इस नीलामी में जाने-पहचाने स्टार खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हो रहा है.

वहीं इस निलामी में अनकैप्ड खिलाड़ी शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा है.

शिवम मावी का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था, राजस्थान रॉयल्स, CSK और KKR ने भी मावी को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई.

पिछले साल केकेआर ने 7.25 करोड़ रुपये की रकम देकर शिवम मावी को अपने साथ जोड़ा था.

शिवम मावी का जन्म 26 नवंबर 1998 को उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के एक छोटे से गांव सीना में हुआ.


