कानपुर में शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है. भारी विवादों के बीच पठान फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक आ रहे हैं. पठान फिल्म देखकर निकले शाहरुख के जबरा फैन शोर मचाते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि 90 के दशक में भी बॉलीवुड को शाहरुख ने बचाया था और इस बार भी बॉलीवुड को शाहरुख खान ही बचाएगा. फैंस का कहना है कि 4 साल बाद शाहरुख ने कम बैक करके एक बार फिर से बॉलीवुड का नाम ऊंचा कर दिया है. इस दौरान फैंस ने सलमान खान की फिल्म में एंट्री को भी काफी पसंद किया है. फैंस का कहना है कि मूवी में ऐसा कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है. इसका सिर्फ राजनीति के लिए विरोध किया जा रहा था. बता दें कि सिनेमाघरों के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस भी खड़ी है. अन्य खबरें यहां पढ़ें