मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचने के बाद सीएम योगी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. सीएम योगी ने श्रद्धांजलि देने के बाद अखिलेश यादव से मुलाकात की और बात की. सीएम योगी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. सीएम योगी काफी देर तक वहां खड़े रहे और नेता जी के पार्थिव शरीर को देखते रहे. इस मौके पर सीएम योगी के साथ प्रदेश में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, यूपी बजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे. इस शोक की घड़ी में शोकाकुल परिवार नेताजी के पार्थिव शरीर के पास खड़ा था. घर के बाहर भारी जन सैलाब उमड़ा था जो नेताजी का आखिरी दर्शन करना चाह रहा था. इस जनसैलाब के बीच से रामगोपाल यादव सीएम योगी को लेकर नेताजी के पार्थिव शरीर तक पहुंचे. नेताजी के चाहने वाले उनके आखिरी दर्शन को बेताब थे और नेताजी अमर रहें के नारे लगा रहे थे. यहां पढ़ें मुलायम सिंह यादव से जुड़े वो किस्से जो उन्होंने बनाते हैं ‘नेताजी’….