पता चल गया गोली लगने से ठीक पहले गुड्डू मुस्लिम को लेकर क्या कहना चाहता था अशरफ, जानिए

संतोष शर्मा

24 Apr 2023 (अपडेटेड: 24 Apr 2023, 09:58 AM)

‘मेन बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम……..’ ये माफिया डॉन अतीक अहमद के भाई अशरफ के आखिरी शब्द हैं. इसके बाद अतीक और अशरफ के…

UPTak
Google CTA

‘मेन बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम……..’ ये माफिया डॉन अतीक अहमद के भाई अशरफ के आखिरी शब्द हैं. इसके बाद अतीक और अशरफ के ऊपर शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी और दोनों की हत्या कर दी. पिछले कई दिनों से अशरफ के ये आखिरी शब्द चर्चाओं के केंद्र में हैं कि आखिर अशरफ बमबाज गुड्डू मुस्लिम के बारे में मीडिया से क्या कहना चाहता था? आखिर वह कौन सी अहम बात थी जो अशरफ, बमबाज गुड्डू मुस्लिम के बारे में बताना चाहता था. अशरफ के इन आखिरी शब्दों पर काफी सस्पेंस गहराया था. अब हम आपको बताते हैं कि आखिर अशरफ गुड्डू मुस्लिम के बारे में क्या कहना चाह रहा था.

यह भी पढ़ें...

ये कहना चाह रहा था अशरफ

दरअसल अशरफ को जब अतीक के साथ अस्पताल में लाया जा रहा था तभी से अशरफ मीडिया से कुछ कहना चाह रहा था. मगर जैसे ही अशरफ ने अपनी बात कहना शुरू की उसके बीच में ही अतीक और उसपर गोलियां बरसा दी गई.

बता दें कि अशरफ गुड्डू मुस्लिम के बारे में कहना चाहता था कि गुड्डू मुस्लिम पकड़ा गया है. मगर ये बात कहने से पहले ही अशरफ की हत्या कर दी गई.

ये भी पढ़ें: अतीक, असद, अशरफ मारे गए और अभी भी प्रयागराज में ही छिपी है शाइस्ता? ये थी लास्ट लोकेशन

 

अशरफ ने अतीक को भी दी थी ये जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक, पेशी के दौरान अशरफ ने अपने एक करीबी को भी गुड्डू मुस्लिम को लेकर ये जानकारी दी थी. इसके बाद अशरफ ने अपने भाई अतीक अहमद को भी गुड्डू मुस्लिम के बारे में ये बात बताई थी.

मगर जैसे ही अशरफ बमबाज गुड्डू मुस्लिम के बारे में मीडिया को जानकारी देना चाह रहा था कि तभी उसकी और अतीक की हत्या कर दी गई. वह सिर्फ यहीं कह पाया,  ‘मेन बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम’’

मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल की रात कॉल्विन अस्पताल में अतीक से इशारा मिलने के बाद जीप से उतरते ही अशरफ मीडिया को यह जानकारी देना चाहता था. मगर जैसे ही अशरफ बोल रहा था उसकी हत्या कर दी गई.