लेटेस्ट न्यूज़

अतीक, असद, अशरफ मारे गए और अभी भी प्रयागराज में ही छिपी है शाइस्ता? ये थी लास्ट लोकेशन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते शनिवार को अतीक अहमद (Atiq Ahmed Murder Case) और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते शनिवार को अतीक अहमद (Atiq Ahmed Murder Case) और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अतीक की हत्या से पहले उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी उसके बेटे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था. वहीं उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी है. इसी बीच उसके लोकेशन को लेकर एक बड़ी जानाकारी सामने आई है.