लिव-इन से टूटा दिल फिर ब्रेकअप पार्टी करने गई थीं आकांक्षा दुबे? पुलिस को पता चली ये बातें

यूपी तक

29 Mar 2023 (अपडेटेड: 29 Mar 2023, 12:58 PM)

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नई जानकारियां सामने आई हैं. वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे की…

UP Tak
Google CTA

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नई जानकारियां सामने आई हैं. वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे की बॉडी मिली थी. परिस्थितियां खुदकुशी की ओर इशारा कर रही थीं. अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस मामले के कई रहस्यों से पर्दा उठने का दावा किया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस ने कुछ ऐसे तथ्य बताए हैं, जो लिव-इन रिलेशनशिप और उसके बाद हुए ब्रेकअप से उपजे अवसाद की ओर भी इशारा कर रही हैं.

यह भी पढ़ें...

आकांक्षा दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का जिक्र करते हुए अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने बताया कि मौत की वजह हैंगिंग ही है. उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस की मां की तरफ से दर्ज FIR में समर सिंह और उनके भाई को आरोपी बनाया गया है. ऐसे आरोप हैं कि ये दोनों आकांक्षा को विवश करते थे कि सिर्फ उनके लिए काम करे. पूरा पैसा भी नहीं देते थे. पैसे मांगती थी, तो मारपीट करते थे, टॉर्चर करते थे.

ये भी पढ़ें- देर रात आकांक्षा के रूम में कौन आया, 17 मिनट तक क्यों रुका? इस बीच आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट

ब्रेकअप पार्टी करने गई थीं आकांक्षा?

पुलिस के मुताबिक आकांक्षा और समर के लिव-इन रिलेशन में रहने की जानकारी भी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों टकटकपुर में रहते थे. संभवतः इसी बीच इनका ब्रेकअप हो गया. पुलिस का मानना है कि शायद इसी ब्रेकअप के अवसाद की वजह से आकांक्षा दुबे ने कथित तौर पर खुदकुशी की.

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि खुदकुशी से पहले आकांक्षा जिस पार्टी में गई थीं, वह एक तरह से ब्रेकअप पार्टी थी. समर सिंह के ब्रेकअप के बाद यह पार्टी दी गई है. आपको बता दें कि परिजन आकांक्षा दुबे का अंतिम संस्कार कर चुके हैं. हालांकि वे यह मानने को तैयार नहीं हैं कि आकांक्षा खुदकुशी कर सकती हैं.