उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी (एसपी) प्रमुख अखिलेश यादव ने कई छोटे दलों के साथ गठबंधन किया है. इन दलों के साथ एसपी की सीट शेयरिंग का अभी तक कोई फॉर्मूला सामने नहीं आ सका है.
ADVERTISEMENT
समाजवादी पार्टी ने दो सहयोगियों केशव देव मौर्य की महान दल और संजय चौहान की जनवादी पार्टी को अलग से टिकट देने के बजाय अपनी पार्टी के सिंबल पर ही लड़ाने का मन बनाया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह दोनों रजिस्टर्ड राजनीतिक दल नहीं हैं. ऐसे में इन दलों की सीट की डिमांड चाहे जितनी हों, लेकिन इन्हें समाजवादी पार्टी अपने टिकट पर चुनाव लड़ाएगी.
दरअसल, यह दोनों दल अपने-अपने इलाके में अपनी जातियों में पैठ रखते हैं. पूर्वांचल में बनारस, जौनपुर, चंदौली, मऊ जैसे जिलों में चौहान बिरादरी के वोट काफी हैं. संजय चौहान जो कि जनवादी पार्टी के नेता हैं. वह चौहानों के बीच अच्छी पैठ रखते हैं, लेकिन उनकी पार्टी की पहचान नहीं के बराबर है.
लोकसभा चुनाव में संजय चौहान समाजवादी पार्टी के टिकट पर चंदौली से चुनाव लड़ भी चुके हैं. ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी इनके पार्टी के कुछ ऐसे उम्मीदवार, जो जीतने की हैसियत रखते हैं उन्हें पार्टी साइकिल चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ाएगी.
यही हाल महान दल का भी है और महान दल के नेता केशव देव मौर्य के उम्मीदवारों को भी समाजवादी पार्टी अपने ही चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ाएगी. कहने को भले ही यह सहयोगी दल हो, लेकिन यह एक तरीके से समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न पर इलेक्शन लड़ेंगे.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों पार्टियां इस बात के लिए तैयार हैं कि उनके दल को टिकट दिए जाए. बेशक वह साइकिल चुनाव चिह्न ही क्यों ना हो.
CM योगी बोले- ‘दुर्दांत माफियाओं की सरपरस्त है समाजवादी पार्टी’
ADVERTISEMENT











