उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी वार-पलटवार का दौर तेजी पकड़ चुका है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 6 दिसंबर को ट्वीट कर बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है.
ADVERTISEMENT
अखिलेश ने कहा है, ”जो कहने के लिए करते चौबीसों घंटे काम फिर भी हैं टोटल फेल, फुल नाकाम, यूपी वाले करेंगे उनका काम तमाम!”
इसके आगे अखिलेश ने कहा है, ”भाजपा सरकार विकास के जिस घोड़े पर सवार है, वो फिल्मी शूटिंग जैसा नकली घोड़ा है जो बस हिलता-डुलता है पर आगे नहीं बढ़ता! यूपी कहे आज का – नहीं चाहिए भाजपा”
बता दें कि इससे पहले अखिलेश ‘चौबीस घंटे काम करने’ वाली बात का जिक्र कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कस चुके हैं.
उन्होंने 5 दिसंबर को कहा था, ”सुना है कि योगी जी 24 घंटे काम करते हैं, शायद तभी इतनी बेरोजगारी है.”
इसके अलावा अखिलेश ने कहा था, ‘‘भारत को विश्व गुरु बनाने वाले लोग ठोंको राज चला रहे हैं और नौकरी मांगने वालों को पीटा जा रहा है. प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि हिरासत में सबसे ज्यादा मौतों के मामले उत्तर प्रदेश में ही आ रहे हैं.’’
CM योगी का अखिलेश पर निशाना- ‘आजमगढ़ के लोगों ने ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए तो नहीं चुना था’
ADVERTISEMENT











