बिहार से सांसद पप्पू यादव के वजन पर ये क्या बोल गए बृजभूषण शरण सिंह! पूरा वीडियो देखिए

अंचल श्रीवास्तव

01 Nov 2024 (अपडेटेड: 01 Nov 2024, 06:53 PM)

गोंडा जिले के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है.दरअसल,बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार के सांसद पप्पू यादव का नाम लिए बिना  उनपर जोरदार हमला बोला है.

Google CTA

Brij Bhushan Sharan Singh: गोंडा जिले के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का एक बयान सुर्खियों में बना हुआ है.दरअसल,बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार के सांसद पप्पू यादव का नाम लिए बिना  उनपर जोरदार हमला बोला है. बृजभूषण सिंह ने कहा कि 'बिहार के अंदर एक नेता बड़े बाहुबली नेता जो तीन-चार कुंतल के हैं वह अब सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. ऐसा बयान क्यों देते हैं, जिससे सुरक्षा मांगनी पड़े. वीडियो में देखें पूरी स्टोरी.

यह भी देखें...

बता दें कि मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी मिलने के बाद बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि वे 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क खत्म कर सकते हैं. इसके बाद उन्हें जान की धमकी मिलने लगी और अब उन्होंने सरकार से सुरक्षा की मांग की. इसे लेकर भाजपा के पूर्व सांसद ने पप्पू यादव पर हमला बोला.