बलिया सांसद सनातन पांडे ने संसद में ऐसा क्या बोल दिया कि मच गया बवाल!

Sanatan Pandey Ballia MP: बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे के एक बयान ने लोकसभा में बवाल खड़ा कर दिया. सत्ता पक्ष को लेकर इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्द पर भारी हंगामा हुआ. देखिए पूरा वीडियो और क्या है मामला.

यूपी तक

• 01:55 PM • 12 Mar 2026

follow google news

बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे का लोकसभा में दिया गया एक भाषण सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए एक 'आपत्तिजनक शब्द' के कारण सदन में भारी हंगामा हुआ. लोकसभा में चर्चा के दौरान सनातन पांडे अपना भाषण दे रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि जब विपक्ष का कोई नेता बोलने की कोशिश करता है, तो सत्ता पक्ष के लोग उनकी आवाज दबाने की कोशिश करते हैं. 

यह भी पढ़ें...

इसी बात को कहते-कहते आवेश में आकर उन्होंने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए एक आपत्तिजनक और असंसदीय शब्द का इस्तेमाल कर दिया. सांसद के बयान के तुरंत बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने खड़े होकर कड़ा विरोध जताया. उन्होंने इस भाषा को 'असंसदीय' बताते हुए कार्रवाई की मांग की. हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही से उस विवादित शब्द को हटा दिया गया है.

सनातन पांडे की सफाई

विवाद बढ़ने पर सांसद ने पीठ से कहा कि अगर कोई गलत शब्द बोला गया है, तो उसे रिकॉर्ड से निकाल दिया जाए. हालांकि, उन्होंने अपनी बात पर कायम रहते हुए यह भी कहा कि आसन को सत्ता पक्ष के लोगों को भी टोकना चाहिए ताकि विपक्ष अपनी बात शांति से रख सके.